'यूपी में लूट का माहौल' 
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर जमकर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सपा के 10 महीने के कार्यकाल में सूबे में चारों तरफ केवल अराजकता और लूट का महौल कायम है। राजधानी में स्थित प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए मायावती ने सपा के साथ ही केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की जमकर आलोचना की।