राज की 'हिंदू' राजनीति 
मुम्बई में पिछले दिनों हुई साम्प्रदायिक हिंसा के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहराते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री आर. आर. पाटील और पुलिस आयुक्त अरूप पटनायक में थोड़ी भी शर्म बची है तो वे अपने पदों से इस्तीफा दें।