राहे-मिलन बस बहाल 
जम्मू एवं कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजित करने वाले नियंत्रण रेखा के आर-पार आवागमन सोमवार को फिर से बहाल हो गया। पूंछ-रावलकोट के बीच बस सेवा आज से बहाल हो गई है। यह आवागमन, विश्वास बहाली के उपाय के तौर पर रेखा के आर-पार बंट गए परिवारों को आपस में मिलाने के लिए आयोजित किया जाता है, जिसकी शुरुआत 2005 में सलामाबाद से कश्मीर घाटी के चकोटी के बीच और चकन दा बाग से जम्मू के पूंछ जिले में रावलकोट के बीच हुई थी।