विजेंदर की जोरदार जीत 
बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता 26 वर्षीय विजेंदर ने गुरुवार रात एक्सेल एरिना में हुए कौशल और रणनीति से भरे मुकाबले में अमेरिकी मुक्केबाज टेरेल गौशा पर 16-15 से जीत दर्ज की। अब वह क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए हैं और उनसे पदक की उम्मीद बढ़ गई है।