'विश्वरूपम' पर 6 फरवरी तक रोक 
कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' के प्रदर्शन को लेकर कोई हल बुधवार को भी नहीं निकल सका। विवाद से निराश कमल हासन ने जहां देश छोड़ने की चेतावनी दे डाली, वहीं अदालत ने फिल्म के प्रदर्शन पर छह फरवरी तक रोक लगा दी है। मामले पर राजनेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं।