वॉलमार्ट लॉबिंग RS में गूंजा 
भारतीय बाजार में प्रवेश के लिए वालमार्ट द्वारा लाबिंग (खुद के पक्ष में माहौल बनाने) में धन खर्च किए जाने संबंधी खबरों पर विपक्ष के भारी हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को शून्यकाल में एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामे के कारण यह दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।