शहीद के घर जाएंगे सेना प्रमुख 
शहीद हेमराज के परिवार से मिलकर उनका अनशन खत्म करने के सेना लिए सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह यूपी के मथुरा में शेरनगर जाएंगे। शहीद हेमराज के परिवार ने आज अपनी एक मांग में कहा था कि अगर आर्मी चीफ बिक्रम सिंह यहां आएंगे तो वह अपना अनशन खत्म देंगे। यह बात सेना प्रमुख तक पहुंची और उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो मैं उनके गांव जाऊंगा उन्होंने यह भी कहा कि हेमराज के सिर को भारत लाने के लिए राजनयिक कोशिशें की जा रही है।