'शिखर' पर क्रिकेटर धवन 
भारतीय क्रिकेट टीम के नए बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजी का जौहर बिखेरते हुए दिखेंगे। ज़ी न्यूज संवाददाता अनुराग भारती से खास बातचीत में शिखर ने कहा कि उनका भारतीय टेस्ट टीम में आने का सपना सच हो गया और उन्हें उम्मीद है कि वह काफी बेहतर करेंगे। धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 तारीख से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। उन्हें सुरेश रैना और युवराज जैसे चर्चित नामों से आगे तवज्जो देते हुए सेलेक्टर्स ने टेस्ट टीम में मौका दिया।