शीतकालीन सत्र की चुनौती 
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो चुका है, जिसके हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। इसकी वजह है विदेशी किराना को मंजूरी देने जैसे सरकार के बड़े और कड़े फैसले। बीजेपी समेत पूरा विपक्ष विदेशी किराना को मंजूरी देने के फैसले पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई का जबर्दस्त विरोध करते हुए ममता अविश्वास प्रस्ताव लाने पर अड़ी हुई है। ऐसे में शीत सत्र में सरकार के समक्ष कई चुनौतियां हैं।