'संजय को माफी दी जाए' 
मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों के मामले में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट की ओर से गुरुवार को पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद सपा और एनसीपी के नेता उन्हें माफी दिए जाने के पक्ष में उतर आए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि इस केस में संजय दत्त को सजा में माफी दी जानी चाहिए। उन्होंने माफी के लिए अपील भी की। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता डीपी त्रिपाठी ने भी संजय दत्त को माफी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संजय ब्लास्ट में दोषी नहीं पाए गए हैं, बल्कि वह आर्म्स के मामले में दोषी ठहराए गए हैं। डेढ़ साल की सजा वे पहले ही काट चुके हैं, ऐसे में उनकी सजा को अब माफ किया जाना चाहिए।