संसद में उठेगा चॉपर मामला 
चॉपर करार की जांच को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने सरकार पर निशाना साधा है। जदयू नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि मामले में सरकार लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बजट सत्र के दौरान इस मामले को पूरे जोर-शोर से उठाएगी। वहीं, सीबीआई की एक टीम सोमवार को इटली रवाना होगी।