सबसे बड़ा साइबर अटैक 
अभी तक के सबसे बड़े साइबर अटैक पर भारत का रुख सख्त हो गया है। असम हिंसा के बाद मुम्बई में फैली उसकी आग एवं उसके बाद पूर्वोत्तर के लोगों को धमकी मिलने और उन पर हमले की अफवाह के पीछे पाकिस्तानी तत्वों का हाथ होने के मसले को भारत ने पाकिस्तान के समक्ष उठाया। भारत ने पाकिस्तान से ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवई करने की मांग की।