सुबह 8 बजे दी गई फांसी 
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु को फांसी दिए जाने की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि अफजल गुरु को फांसी देने के लिए आज का दिन तय किया गया था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की दया याचिका 3 फरवरी को खारिज कर दी थी और 4 फरवरी को मैंने उस फाइल पर दस्तखत किए। उसके बाद उसे 9 फरवरी (शनिवार) की सुबह आठ बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई।