'सुरक्षा में कोताही हुई' 
दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी रामसिंह की मौत पर केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि मैं मानता हूं कि सुरक्षा में कोताही हुई है। शिंदे ने कहा कि रामसिंह की मौत प्राथमिकी रिपोर्ट में खुदकुशी है। उन्होने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि रामसिंह मौत मामले में जो कुछ भी हुआ वह जांच रिपोर्ट में आ जाएगा और हमें उसका इंतजार करना चाहिए।