सुषमा सबसे योग्य:शिवसेना 
अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के राजग के उम्मीदवार के तौर पर वरिष्ठ भाजपा नेता यश्वंत सिन्हा की ओर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम की हिमायत किए जाने के एक दिन बाद शिवसेना ने आज इस पद के लिए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के नाम का समर्थन किया। राजग के अहम घटक शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘‘हम महसूस करते हैं कि सुषमा स्वराज प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं।’’ राउत ने कहा कि शिवसेना के दिवंगत पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे ने भी प्रधानमंत्री पद के राजग के उम्मीदवार के लिए सुषमा के नाम की हिमायत की थी। शिवसेना ने राजकोट में एक मैच में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को खेलने की इजाजत देने पर भाजपा के हिंदुत्व के ‘पोस्टर ब्यॉय’ माने जाने वाले मोदी की हाल ही में कड़ी आलोचना की थी।