सैंडी से सहमा अमेरिका 
अमेरिका में सैंडी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। सैंडी तूफान की वजह से अमेरिका के कई राज्यों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। न्यूयॉर्क में सैंडी तूफान की आशंका को देखते हुए ट्रेन और बस का परिचालन बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोलंबिया, मैसाच्युसेट्स और न्यूयार्क में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। उन्होंने इन राज्यों के गवर्नरों को सुरक्षा के पूरे उपाय करने तथा निचले इलाकों में रह रहे लोगों को वहां से हटाने का आदेश दिया है।