सोनिया का आभार जताया 
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को संप्रग की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने यह प्रस्ताव नम्रता के साथ स्वीकार कर लिया है। मुखर्जी ने नॉर्थ ब्लॉक में अपने दफ्तर में संवाददाताओं से कहा कि मैं अपनी पार्टी और संप्रग-2 द्वारा भारत के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर मेरे नामांकन पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझमें यह विश्वास जताए जाने पर मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभारी हूं। मैं इस प्रस्ताव को नम्रता के साथ स्वीकारता हूं।