सोनिया ने दिया न्याय का भरोसा 
कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को वचन दिया कि देश की ‘प्यारी बेटी’ को न्याय मिलेगा और उसकी लड़ाई निरर्थक नहीं जाएगी क्योंकि बलात्कारियों को तेजी से कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी। सोनिया ने संभवत: पहली बार टेलीविजन पर की गई टिप्पणी में कहा,‘आज हर भारतीय को कष्ट है क्योंकि उन्होंने अपनी प्यारी बेटी, आंखों का तारा बहन, 23 साल की एक युवती खो दी, जिसका आशाओं, सपनों और वायदों से भरा जीवन आगे पड़ा था। हम हृदय से उसके माता-पिता, परिवार के साथ हैं। पूरा देश उनकी पीड़ा का साझेदार है।’