सोमनाथ में मोदी 
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के अंतिम अभियान की आज वेरावल स्थित मशहूर सोमनाथ मंदिर से शुरुआत की। मोदी ने मंदिर के बाहर कहा, वे (कांग्रेस) गुजरात में अब तक की सबसे करारी हार झेलेंगे । केंद्र सरकार के पापों से पूरा देश दबा जा रहा है । उन्होंने दावा किया, कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार, मूल्य वृद्धि और आम आदमी को नजरअंदाज करने के कदमों के परिणामस्वरूप भाजपा भारी मत से जीतेगी। बाद में शहर में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया, विकास को लेकर कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है, वह सिर्फ बांटो और शासन करो की नीति में विश्वास करती है ।