'हादसा टल सकता था' 
इलाहाबाद में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर अफसोस व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त ऐहतियात बरती जाती तो इस हादसे को टाला जा सकता था। घटना की जांच की मांग करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दी जानी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं मानता हूं कि अगर पहले से ही रेलवे स्टेशन पर ऐहतियात बरती जाती तो इस हादसे को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा ‘इसके लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दी जानी चाहिए। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं।’ इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर कल मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई।