हाफिज सईद ने फिर उगली आग 
26/11 के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद ने एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय जवानों की हत्या किए जाने के बाद फिर से जहर उगला है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सईद ने कहा है कि बार्डर पर बद से बदतर हालात बन गए हैं। सईद का यह भी कहना है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ सकता है।