हेडली की सजा पर फैसला 
मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के चार वर्ष बाद मामले के एक प्रमुख अभियुक्त पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली को कल एक स्थानीय अदालत में सजा सुनाई जाएगी। अमेरिका की सरकार ने उसके लिए 30-35 साल की जेल की मांग की है। अमेरिकी एटॉर्नी गैरी एस शैप्रियो ने कहा कि सरकार की दलील है कि 30 से 35 साल की सजा सही होगी। इसका कोई प्रश्न नहीं उठता कि हेडली का आपराधिक व्यवहार निंदनीय था। तहव्वुर राणा के मुकाबले हेडली के लिए कहीं कम सजा की मांग की गई है।