'10 पाकिस्तानी सिर लाओ' 
भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि यदि पाकिस्तान शहीद लांस नायक हेमराज का सिर वापस नहीं करता है तो भारत को दूसरी ओर से कम से कम 10 सिर लाने चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से पड़ोसी देश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के कहा है। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और सांसद राजनाथ सिंह के साथ हेमराज के परिवार से मिलने के बाद सुषमा ने संवाददाताओं से कहा, ‘यदि उनका (हेमराज) सिर (पाकिस्तान से) वापस नहीं लाया जा सकता है तो हमें उनकी ओर से कम से कम 10 सिर लाने चाहिए।’