IM आतंकियों ने खोदी सुरंग 
गुजरात के साबरमती जेल में इंडियन मुजाहिदीन (आईएम ) के सात आतंकवादियों द्वारा 18 फीट लंबी सुरंग खोदने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आईएम के ये सभी आतंकवादी अहमदाबाद धमाके के दोषी हैं। जानकारी के अनुसार जेल में सुरंग खोदने का काम करीब एक महीने से चल रहा था। जेल प्रशासन को जब यह बात पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की जांच की जा रही है। आतंकी जेल से निकलने के लिए पिछले एक महीने से सुरंग की खुदाई कर रहे थे। जानकारी के अनुसार उन्हें आतंकियों को जेल से निकलने के लिए 42 फीट लंबी सुरंग खोदनी थी और इसके लिए उन्होंने दो महीने का समय निर्धारित किया था। उन्होंने एक महीने में 18 फीट लंबी सुरंग खोद ली थी लेकिन समय रहते वे पकड़े गए।