IM का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार 
हैदराबाद से इंडियन मुजाहिद्दीन के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इस संदिग्ध आतंकी के बारे में कहा जा रहा है कि यह पुणे विसफोट से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार आतंकी का नाम मकबूल है। इस संदिग्ध को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया और उसे दिल्ली लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पुणे विस्फोट मामले में हुई पांचवीं गिरफ्तारी है और इससे पहले इस केस में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।