'LOC पर घुसपैठ बढ़ी' 
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हम अपने और सेना के हितों की रक्षा करने के लिए हर कदम उठाएंगे। जम्मू कश्मीर में और सुरक्षा बलों की तैनाती के बारे में पूछे जाने पर एंटनी ने कहा कि वहां पर्याप्त सैनिक हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पाकिस्तानी सेना की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। एंटनी ने कहा कि सीमापार घुसपैठ की घटनाएं भी बढ़ी है जो चिंता का विषय है।