LPG सिलेंडरों पर पेंच 
चुनाव आयोग की आपत्ति के एक दिन बाद पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने आज कहा कि सस्ते एलपीजी सिलेंडरों की संख्या बढ़ाए जाने पर फैसला अभी नहीं किया गया है और यदि ऐसा फैसला होता तो इसकी सूचना चुनाव आयोग को जरूर दी गई होती। मोइली ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘अगर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया होता और इसकी घोषणा करनी होती अथवा फैसले ले लिए गए होते तो निश्चित तौर पर मैंने चुनाव आयोग को लिखा होता।’ मोइली ने कहा कि सरकार बार-बार कहती रही है कि सब्सिडी छह सिलेंडर तक सीमित करने के फैसले की समीक्षा की जा रही है और उन्होंने कल सीआईआई (उद्योग मंडल) के एक कार्यक्रम के दौरान अलग से संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर यही बात दोहराई थी।