US रक्षामंत्री के बेतुके बोल! 
अमेरिका में नए रक्षामंत्री के तौर पर नामित चक हेगल पद संभालने से पहले ही भारत विरोधी बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत वर्षों से अफगानिस्तान में पाकिस्तान से लगी सीमा पर समस्याएं बढ़ा रहा है। अक्टूबर 2011 में चक हेगल ने कहा था कि भारत अफगानिस्तान को दूसरे मोर्चे की तरह इस्तेमाल कर रहा है।दिलचस्प है कि ओबामा प्रशासन ने अफगानिस्तान की मदद के लिए हमेशा भारत की तारीफ की है। ऐसे में भारत की भूमिका पर सवाल खड़े करने वाले हेगल का रक्षा मंत्री बनाया जाना कई सवाल खड़े करता है।