पुरुषों का लिंग (पेनिस) काटकर जार में करता था जमा, चढ़ा पुलिस के हत्थे
Advertisement

पुरुषों का लिंग (पेनिस) काटकर जार में करता था जमा, चढ़ा पुलिस के हत्थे

क्रोएशिया के पूर्वी शहर स्लावोंस्की ब्रॉड में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो लोगों के पेनिस (लिंग) को जार में एकत्रित करके रखता था। पुलिस ने 52 साल के व्यक्ति के अपार्टमेंट में छापा मारकर लिंग से भरे कई जार बरामद किए।

पुरुषों का लिंग (पेनिस) काटकर जार में करता था जमा, चढ़ा पुलिस के हत्थे

ज़ी मीडिया ब्यूरो

जगरेब : क्रोएशिया के पूर्वी शहर स्लावोंस्की ब्रॉड में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो लोगों के पेनिस (लिंग) को जार में एकत्रित करके रखता था। पुलिस ने 52 साल के व्यक्ति के अपार्टमेंट में छापा मारकर लिंग से भरे कई जार बरामद किए। व्यक्ति केमिकल युक्त पानी में पुरुषों के इन निजी अंगों को सुरक्षित रखता था।   

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ऐसा समझा जाता है कि व्यक्ति मुर्दाघर अथवा पैथालोजी क्लिनिक से पुरुषों के शव से लिंग काटकर लाता था। व्यक्ति हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस घटना के बारे में पुष्टि कर दी है। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि वह इस व्यक्ति तक कैसे पहुंची। गिरफ्तार हुआ व्यक्ति अस्पताल अथवा शवदाह गृह से संबंध रखता है, इस बारे में भी पुष्टि नहीं हो पाई है।

गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में केवल यही बात सामने आई है कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उसे 'एक पारिवारिक व्यक्ति' माना जाता है।

 

Trending news