नाइजीरिया में 60 महिलाओं, लड़कियों का अपहरण
Advertisement

नाइजीरिया में 60 महिलाओं, लड़कियों का अपहरण

नाइजीरिया के अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोको हराम के संदिग्ध के चरमपंथियों ने 60 से अधिक महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर लिया है।

मैदूगुरी (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोको हराम के संदिग्ध के चरमपंथियों ने 60 से अधिक महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर लिया है।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बोको हराम के लोगों ने पिछले सप्ताह बोर्नो प्रांत के दाम्बोआ जिले के कुमाबजा गांव से इन लोगों का अपहरण किया। इस दौरान चरमपंथियों ने कम से कम 30 लोगों की हत्या भी कर दी।

आबुजा में रक्षा विभाग के मुख्यालय ने कहा कि वह अभी बोर्नो प्रांत में अपहरण की इस घटना की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है।

रक्षा प्रवक्ता इस मामले पर टिप्पणी के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं थे।

दाम्बोआ में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकवादियों ने 60 से अधिक महिलाओं और लड़कियों का अपहरण किया है।’’

Trending news