सिंगापुर के 'लिटिल इंडिया' में भारतीय की मौत के बाद हिंसा, कई घायल, 28 गिरफ्तार
Advertisement

सिंगापुर के 'लिटिल इंडिया' में भारतीय की मौत के बाद हिंसा, कई घायल, 28 गिरफ्तार

सिंगापुर में एक भारतीय कामगार की रविवार को बस से हुई टक्कर से मौत के बाद भड़की हिंसा में 400 से अधिक लोगों का पुलिस के साथ जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उग्र भीड़ ने वाहनों को आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने 28 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है।

सिंगापुर: सिंगापुर में एक भारतीय कामगार की रविवार को बस से हुई टक्कर से मौत के बाद भड़की हिंसा में 400 से अधिक लोगों का पुलिस के साथ जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उग्र भीड़ ने वाहनों को आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने 28 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने बताया कि 33 साल के एक भारतीय कामगार की निजीवाहन के साथ टक्कर के बाद लिटिल इंडिया इलाके में हिंसा भडकी और इस संबंध में 28 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीएन लूंग ने हिंसा की इस घटना को बेहद चिंताजनक बताया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, चाहे किसी भी कारण से यह हिंसा भड़की हो, लेकिन इसको किसी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। हम ऐसी हिंसक वारदातों के दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे। सिंगापुर की सिविल डिफेंस फोर्स की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उग्र भीड ने तीन पुलिस वाहनों, एक एंबुलेंस और एक मोटर बाइक को आग लगा दी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सिंगापुर में पिछले 30 साल से अधिक समय में यह पहला दंगा था। उन्होंने दंगे को असहनीय और निंदनीय बताया। सिंगापुर के लिटिल इंडिया हुई इस हिंसा की जांच सिंगापुर के अधिकारी कर रहे हैं। हमें लगता है कि स्थिति नियंत्रण में है। सिंगापुर के अधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष शांति कायम करेंगे
यह अमीर देश बहुत हद तक विदेशी कामगारों पर निर्भर है। यहां के निर्माण क्षेत्र में काम करने वालों में दक्षिण एशिया से आने वाले मज़दूरों की संख्या अधिक है। `लिटिल इंडिया` में रविवार को बहुत से लोग ख़रीदारी, पीने-पिलाने और मेलजोल बढ़ाने के लिए जमा होते हैं। घटना के बाद सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि सिंगापुर के लिटिल इंडिया में हुई हिंसा की जांच सिंगापुर के अधिकारी कर रहे हैं।

Trending news