मुर्दाघर का कर्मचारी महिलाओं के शवों के साथ करता था SEX

कभी-कभी इंसान हैवानियत की हद को पार कर जाता है, जिसे सुनकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसा ही एक वाकिया अमेरिका में हुआ। अमेरिका के ओहियो प्रांत में एक मुर्दाघर (शवगृह) के कर्मचारी ने 100 शवों के साथ सेक्स करने की बात स्वीकार की है। मीडिया में आई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

मुर्दाघर का कर्मचारी महिलाओं के शवों के साथ करता था SEX

न्यूयार्क: कभी-कभी इंसान हैवानियत की हद को पार कर जाता है, जिसे सुनकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसा ही एक वाकिया अमेरिका में हुआ। अमेरिका के ओहियो प्रांत में एक मुर्दाघर (शवगृह) के कर्मचारी ने 100 शवों के साथ सेक्स करने की बात स्वीकार की है। मीडिया में आई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

समाचार पत्र 'न्यूयार्क डेली न्यूज' में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, हेमिल्टन निवासी केनेथ डगलस ने 1976 से 1992 के बीच महिलाओं की लगभग 100 शवों के साथ सेक्स करना स्वीकार किया।

डगलस ने बताया कि वह उन शवों के साथ सेक्स करने से पहले जमकर पीता था और मादक पदार्थो का भी सेवन करता था। मामले की सुनवाई के दौरान डगलस ने अदालत को बताया, मैं बस अपनी पैंट उताकर उन पर सो जाता था। उसने बताया, जब मैं बिना शराब पीए काम पर जाता था तब ऐसा नहीं होता था।

डगलस ने इस दौरान गला घोंटकर मारी गई तथा छह महीने की गर्भवती महिला के शव के साथ भी सेक्स किया। डगलस के इस अपराध की शिकायत उसी की पत्नी ने की और एक महिला के शव से मिले वीर्य के डीएनए परीक्षण के जरिए मामले की पुष्टि हुई। डगलस के हवस की शिकार एक मृत महिला के हत्यारे द्वारा अपने ऊपर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को चुनौती देने के बाद डगलस का अपराध उजागर हुआ।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.