नाइजीरिया में विस्फोट में 71 लोगों की मौत
Advertisement

नाइजीरिया में विस्फोट में 71 लोगों की मौत

नाइजीरिया की राजधानी के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बस अड्डे में हुए दोहरे विस्फोट में 71 लोगों की मौत हो गई और 124 अन्य घायल हो गए।

fallback

अबुजा : नाइजीरिया की राजधानी के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बस अड्डे में हुए दोहरे विस्फोट में 71 लोगों की मौत हो गई और 124 अन्य घायल हो गए।
राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता फ्रैंक म्बा ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया, ‘‘कुल 71 लोग मारे गए हैं और 124 अन्य घायल हुए हैं। घायलों का अबुजा और इसके आसपास के इलाकों के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’’ विस्फोट से न्यानया मोटर पार्क में करीब चार फुट गहरा गड्ढा बन गया और 30 से अधिक वाहन नष्ट हो गए, जिसके बाद वाहनों की ईंधन टंकी में भी विस्फोट हुए।
बहरहाल, आज के विस्फोट के बारे में न तो काई आधिकारिक टिप्पणी की गई है ना ही किसी ने जिम्मेदारी ली है हालांकि बस अड्डा नाइजीरिया इस्लामी चरमपंथियों का एक मनपसंद निशाना होता है।
इस्लामी चरमपंथी राजधानी में हमले की धमकी देते रहे हैं जो देश के बीचों बीच स्थित है। बोको हराम आतंकवादी संगठन ने इससे पहले राजधानी में 2011 में हमला किया था जब इसने विस्फोटकों से लदी दो कारों के जरिए दोहरा आत्मघाती विस्फोट किया था। ये कारें अबुजा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की इमारत की लॉबी में ले जाई गई थी। इसमें कम से कम 20 लोग मारे गए थे जबकि 60 घायल हुए थे। (एजेंसी)

Trending news