चीन में शिनचियांग क्षेत्र में हुए संघर्ष में करीब 100 लोगों की मौत
Advertisement

चीन में शिनचियांग क्षेत्र में हुए संघर्ष में करीब 100 लोगों की मौत

चीन से निष्काषित एक समूह ने आज कहा कि चीन के सुदूर पश्चिम के शिनचियांग क्षेत्र में हुए संघर्ष में लगभग 100 लोग मारे और घायल हुए हैं। यह क्षेत्र चीन में अल्पसंख्यक उग्यूर मुस्लिम समुदाय का निवास स्थान है।

बीजिंग : चीन से निष्काषित एक समूह ने आज कहा कि चीन के सुदूर पश्चिम के शिनचियांग क्षेत्र में हुए संघर्ष में लगभग 100 लोग मारे और घायल हुए हैं। यह क्षेत्र चीन में अल्पसंख्यक उग्यूर मुस्लिम समुदाय का निवास स्थान है।

चीन के सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक मंगलवार देर रात को क्षेत्र में हुए एक संघर्ष में दर्जनों आम नागरिक और हमलावर मारे गए। सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने इस संबंध में मरने वालों की कोई निश्चित संख्या के बारे में नहीं बताया है और शिनचियांग क्षेत्र से स्वतंत्र रूप से जानकारी जुटाना थोड़ा मुश्किल है।

किंतु इस संबंध में वर्ल्ड उग्यूर कांग्रेस के प्रवक्ता डी रक्सित ने कहा कि मरने वालों की संख्या एक महत्वपूर्ण स्तर तक पहुंच चुकी है। वर्ल्ड उग्यूर कांग्रेस देश से निष्काषित समूह है। उन्होंने स्थानीय उग्यूर सूत्र का उल्लेख करते हुए कहा, संघर्ष के दौरान लगभग 100 लोग मारे गए और घायल हो गए।

 

Trending news