भारत और श्रीलंका में अटूट रिश्ता : भारतीय राजदूत
Advertisement

भारत और श्रीलंका में अटूट रिश्ता : भारतीय राजदूत

भारतीय राजदूत ने आज यहां कहा कि भारत और श्रीलंका अटूट ऐतिहासिक रिश्ते से जुड़े हैं क्योंकि वे समान बौद्ध धर्म साझा करते हैं। वाईके सिन्हा आज कैंडी में बौद्ध धर्म के स्थल ‘टेंपल आफ टूथ’ में भारतीय गैलरी के उदघाटन के मौके पर एकत्रित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कोलंबो : भारतीय राजदूत ने आज यहां कहा कि भारत और श्रीलंका अटूट ऐतिहासिक रिश्ते से जुड़े हैं क्योंकि वे समान बौद्ध धर्म साझा करते हैं। वाईके सिन्हा आज कैंडी में बौद्ध धर्म के स्थल ‘टेंपल आफ टूथ’ में भारतीय गैलरी के उदघाटन के मौके पर एकत्रित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
सिन्हा से भारत श्रीलंका मित्रता पर ये टिप्पणियां ऐसे समय की हैं जब श्रीलंका में प्रधानमंत्री सिंह के पिछले महीने यहां चोगम सम्मेलन में शामिल नहीं होने के फैसले की आलोचना हो रही है। सिन्हा ने कहा कि शायद भारतीय उपमहाद्वीप और भारत के सबसे महान पुत्र भगवान बुद्ध हमारे दोनों देशों को एक सूत्र में बाधते हैं। हमारे धार्मिक, जातीय तथा भाषाई रिश्ते अटूट हैं और शायद दुनिया के किसी भी अन्य भाग से अनुपम हैं।
सिन्हा ने कहा कि जो व्यक्ति बौद्ध धर्म को श्रीलंका में लाए, अरहत महिन्दा का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने कहा कि अरहत महिन्दा की जन्मभूमि और कर्मभूमि (श्रीलंका) से भारत श्रीलंका के रिश्ते और मजबूत हुए। (एजेंसी)

Trending news