पुतिन ने हिलेरी क्लिंटन को बताया ‘कमजोर’ महिला
Advertisement

पुतिन ने हिलेरी क्लिंटन को बताया ‘कमजोर’ महिला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राजनीति पर चुटकी लेते हुए पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को एक ‘कमजोर’ महिला करार दिया है।

fallback

पेरिस : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राजनीति पर चुटकी लेते हुए महिलाओं के बारे में कुछ व्यंग्यात्मक टिप्पणियों में पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को एक ‘कमजोर’ महिला करार दिया है।
फ्रेंच टेलीविजन पर एक साक्षात्कार में पुतिन से हिलेरी की इस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था कि रूसी नेता ठीक उसी तरह पूर्वी यूरोप में सीमाओं को तय करने की कोशिश कर रहे हैं जैसा कि एडोल्फ हिटलर ने 1930 के दशक में किया था।
इस पर पुतिन ने कहा, ‘बेहतर है कि महिलाओं के साथ तर्क नहीं किया जाए।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन श्रीमती क्लिंटन कभी भी अपने बयानों में अधिक शिष्ट नहीं रही हैं।’ पुतिन ने कहा कि वह हिलेरी से मिले थे जब वह शीर्ष राजनयिक थीं और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई। मेरा मानना है कि यहां तक कि इस मामले में भी हम किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं।’
यूक्रेन मुद्दे और क्रीमिया को रूस में मिलाए जाने के मामले में अपनी आक्रामक नीतियों के लिए पश्चिम की आलोचनाओं का सामना कर रहे रहे पुतिन ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन की टिप्पणियां हिटलर जैसी हैं। पुतिन ने आगे कहा, ‘जब लोग एक सीमा से आगे बढ़ जाते हैं तो यह इसलिए नहीं कि वे मजबूत हैं, बल्कि इसलिए कि वे कमजोर हैं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन हो सकता है कि कमजोरी महिलाओं का कोई सबसे खराब गुण नहीं हो।’ (एजेंसी)

Trending news