मुबई के आजाद मैदान में हिंसा दाऊद ने कराई!
Advertisement

मुबई के आजाद मैदान में हिंसा दाऊद ने कराई!

इसी साल 11 अगस्त को मुंबई के आजाद मैदान में हुई हिंसा के पीछे अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का हाथ था। इसमें पुलिस और मीडिया को निशाना बनाया गया था। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने राज्य सरकार को दी है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: इसी साल 11 अगस्त को मुंबई के आजाद मैदान में हुई हिंसा के पीछे अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का हाथ था। इसमें पुलिस और मीडिया को निशाना बनाया गया था। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने राज्य सरकार को दी है।
गौरतलब है कि आजाद मैदान में हुई हिंसा के तुरंत बाद संदेह की सुई पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई पर गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी आरंभ में कहा था कि मुमकिन है कि हिंसा की योजना विदेशों में बनाई गई हो।
लेकिन अभी तक दाऊद इब्राहिम के इसमें लिप्त होने का मामला सामने नहीं आया था। लेकिन सूत्रों के मुताबिक अंतराष्ट्रीय टेलीफोनिक बातचीत की पड़ताल के बाद साफ हो गया है कि इस मामले में दाऊद गैंग का हाथ था। यह बातचीत मुंबई और पाकिस्तानी शहरों में रह रहे आतंकियों के बीच हुई थी।
खबर के मुताबिक आजाद मैदान की घटना पूरी तरह से योजनाबद्ध थी। इस घटना में कई लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हो गए थे। घायलों में मुख्य रूप से मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मी शामिल थे।
महाराष्ट्र पुलिस ने भी हाल में कहा था कि हिंसा के दौरान मुख्य रूप से मीडियाकर्मियों को निशाना बनाने की योजना थी। अंडरवर्ल्ड सरगना का मकसद रैली के दौरान आए लोगों को हिंसा के लिए इस तरह से उकसाना था, ताकि मुंबई तथा आसपास के इलाकों में साम्प्रदायिक हिंसा भड़क जाए।

Trending news