सारदा समूह का शीर्ष अधिकारी गिरफ्तार
Advertisement

सारदा समूह का शीर्ष अधिकारी गिरफ्तार

सारदा समूह की पोंजी योजना के एक शीर्ष अधिकारी को आज कोलकाता के बाहरी क्षेत्र पूर्व जाधवपुर से गिरफ्तार किया गया। वह पिछले दो महीने से फरार था।

केनिंग : सारदा समूह की पोंजी योजना के एक शीर्ष अधिकारी को आज कोलकाता के बाहरी क्षेत्र पूर्व जाधवपुर से गिरफ्तार किया गया। वह पिछले दो महीने से फरार था। पुलिस ने आज कहा कि अरिंदम दास उर्फ बुम्बा को कल रात पूर्व जाधवपुर में एक स्थान से भागने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों ने कहा कि उसने सारदा समूह के मुख्यालय में धन जमा नहीं करके दक्षिण 24 परगना जिले के हजारों निवेशकों को कथित रूप से ठगा था। सारदा समूह के अध्यक्ष सुदीप्त सेन ने भी आरोप लगाया है कि जिले के निवेशकों से धन जमा करने के मामलों पर गौर करने वाला मुख्य अधिकारी दास धन चुराता था।
सूत्रों ने कहा कि एक आटोरिक्शा चालक दास ने शुरूआत में चिटफंड कंपनी के लिए संपत्ति खरीदी और बाद में कथित रूप से धन चुरा लिया। बरूईपुर के उपसंभागीय न्यायिक मजिस्ट्रेट देवदीप मन्ना ने आज अदालत में पेश किये गये दास को 14 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। (एजेंसी)

Trending news