अमर ने लियोन को किया किस !
Advertisement

अमर ने लियोन को किया किस !

बिग बॉस- 5 की प्रतियोगी पोर्न स्टार सनी लियोन अब एक नई वजह से सुर्खियों में है। इस बार विवाद की जड़ बना है चुंबन

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई: बिग बॉस- 5 की प्रतियोगी पोर्न स्टार सनी लियोन अब एक नई वजह से सुर्खियों में है। इस बार विवाद की जड़ बना है चुंबन । सनी लियोन ने बिग बॉस सीजन 5 में शिरकत कर रहे अमर उपाध्याय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर उनका चुंबन लिया है। सनी अमर के इस बर्ताव से नाराज है और बुरी तरह बिफरी हुई है।

 

सनी का आरोप है कि अमर ने उनके हाथ पर किस किया जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। बिग बॉस के घर में अमर उपाध्याय को महिलाओं से नजदीक रहने की वजह से जाना जाता है। पिछले दिनों भी लियोन ने अमर के एक और व्यवहार पर ऐतराज जताया था और उनकी आलोचना की थी।

 

मामला यह था कि बिग बॉस के वीकली टास्क रेल डांस पार्टी के दौरान अमर उपाध्याय ने उम्मीद से हटकर कुछ ऐसा किया जिससे सनी लियोन नाराज हो गईं। डांस के दौरान अमर काफी दोस्ताना हो गए और सनी को अपनी बाहों में उठा लिया। अमर के इस व्यवहार से सनी काफी असहज हो गईं और उन्होंने इसका विरोध भी किया था।

 

सनी का आरोप यह भी है कि रेन डांस के दौरान जब अमर बिनावजह जूही के करीब चले गए थे तब उन्होंने इस बर्ताव के लिए जूही से माफी मांगी थी और इस बात का भरोसा दिया था कि अब वह ऐसी हरकत नहीं करेंगे।

 

लियोन ने कहा है कि इन सबके बावजूद अमर ऐसा क्यूं कर रहे हैं। लियोन के इस नए आरोप के बाद बिग बॉस में नई खलबली मच सकती है।

Trending news