जालसाजी का भूखा 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल'
Advertisement

जालसाजी का भूखा 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल'

यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म ‘लेडिज वर्सेस रिकी बहल’ एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे सुंदर लड़कियों को ठगने का शौक है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली:  पिछले साल रिलीज हुई ‘फिल्म बैंड बाजा बारात’ - रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एकबार फिर से आपके सामने शोर मचाने आ रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, परिणीता चोपड़ा ने निभाई है।

 

यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म ‘लेडिज वर्सेस रिकी बहल’ एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे सुंदर लड़कियों को ठगने का शौक है। वह उन्हें अपने प्यार के झांसे में फंसाकर मूर्ख बनाता है और उनके पैसे लेकर चंपत हो जाता है। रणबीर की जिन्दगी का काम भी यही बन जाता है। जल्द और ज्यादा पैसा बनाने के का शौक ही उसे इस तरह अनेक रूप और लड़कियों से मिलाता है, अनुष्का से मुलाकात भी ऐसी ही घटना है। ‘इशिका देसाई’ की भूमिका निभा रही अनुष्का को ‘रिकी बहल’ के बारे में सब पता होता है और दोनों कैसे एक दूसरे का इस्तेमाल करते हैं, और अंत में रिकी की क्या हाल होता है, वही फिल्म की जान है।

 

नए चेहरे के रूप में परिणीता चोपड़ा ने अच्छा काम किया है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म के गीत अमिताभ भट्टाचार्य के है संगीत सलीम सुलेमान ने दिया है। कुछ गीत जैसे बच के जरा...ओलेडी  पहले ही हिट हो चुके हैं। कुल मिलाकर सभी के काम प्रशंसनीय है।

Trending news