मनीषा कोइराला की सेहत खराब, अस्‍पताल में भर्ती

अभिनेत्री मनीषा कोईराला किसी गंभीर बीमारी से इन दिनों ग्रसित हैं। स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने के चलते मनीषा को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो
मुंबई : अभिनेत्री मनीषा कोईराला किसी गंभीर बीमारी से इन दिनों ग्रसित हैं। स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने के चलते मनीषा को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस समय मनीषा मुंबई के जसलोक अस्‍पताल में भर्ती हैं, जहां उन्‍हें तीन दिन पहले लाया गया था। उनका आगे का इलाज भी इसी अस्‍पताल में चलेगा।
एक अखबार के हवाले से कहा गया है कि नवंबर की शुरुआत में मनीषा अपने गृह देश नेपाल में थीं। वह बीमार पड़ने के बाद वह अचेत हो गईं और इसके तुरंत बाद उन्‍हें जांच के लिए मुंबई लाया गया। इस समय उनकी मां सुषमा उनके साथ हैं। मनीषा के पिता प्रकाश और भाई सिद्धार्थ भी उनके साथ हैं।
मनीषा के एक दोस्‍त के अनुसार, अभिनेत्री ने अपनी बीमारी को लेकर पूरा धैर्य बना रखा है। मनीषा को स्वास्थ्य जांच के लिए जसलोक अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि वह बुधवार को अस्पताल में भर्ती हुई हैं। वह ठीक हैं और उनके स्वास्थ की जांच चल रही है।
कहा जा रहा है कि अचानक स्वास्थ बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मनीषा ने 1991 में फिल्म सौदागर से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। 42 वर्षीया अभिनेत्री ने बॉलीवुड की कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में मनीषा की राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म भूत रिटर्न्स आई थी।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.