मिस्र में 4200 साल पुराने मकबरों का पता चला
Advertisement

मिस्र में 4200 साल पुराने मकबरों का पता चला

पुरातत्वविदों ने एक हैरान करने वाली खोज की है और मिस्र में खुदाई में सामने आई 4200 साल पुरानी एक दीवार के पीछे नये फेरो कालीन मकबरों के पुख्ता सबूतों का पता लगाया है।

काहिरा: पुरातत्वविदों ने एक हैरान करने वाली खोज की है और मिस्र में खुदाई में सामने आई 4200 साल पुरानी एक दीवार के पीछे नये फेरो कालीन मकबरों के पुख्ता सबूतों का पता लगाया है।

मिस्र के पुरातनकालीन मंत्रालय के अनुसार कुबेट अल-हवा में वेस्ट आसवान कब्रिस्तान में राहगीरों के चलने के रास्ते के नीचे दो मीटर उंची प्राचीन दीवार मिली है।

समझा जाता है कि यह दीवार मकबरों के लिए सहारे की तरह थी जिनमें हरखुफ और हेकैब के मकबरे भी हैं जो ओल्ड किंगडम में एल्फेंटाइन आइलैंड के गवर्नर थे।

Trending news