अंटार्कटिक में तेजी से सिकुड़ रही बर्फ की चादर : अध्ययन
Advertisement

अंटार्कटिक में तेजी से सिकुड़ रही बर्फ की चादर : अध्ययन

अंटार्कटिक में खिसकती बर्फ की परतें पिछले करीब दो दशक में कुछ हिस्सों में करीब 18 प्रतिशत तक घट गयी है। एक अध्ययन में इसके प्रति आगाह करते हुए बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन से बर्फ की परतों पर किस तरह का असर पड़ा है।

अंटार्कटिक में तेजी से सिकुड़ रही बर्फ की चादर : अध्ययन

वाशिंगटन : अंटार्कटिक में खिसकती बर्फ की परतें पिछले करीब दो दशक में कुछ हिस्सों में करीब 18 प्रतिशत तक घट गयी है। एक अध्ययन में इसके प्रति आगाह करते हुए बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन से बर्फ की परतों पर किस तरह का असर पड़ा है।

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि उपग्रह मिशनों के जरिए करीब दो दशक से प्राप्त डेटा के आंकलन से पता चला है कि बर्फ का आयतन घटा है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में स्क्रीप्स इंस्टीट्यूशन आफ ओसेनोग्राफी के नेतृत्व में अध्ययन टीम ने 1994 से 2012 तक यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के सेटेलाइट रडार अल्टिमेटरी मिशनों पर आधारित बर्फ की परतों का आंकलन किया।

अध्ययनकर्ताओं ने दो दशकों से ज्यादा समय में बर्फ की सिकुड़ती परतों की पहचान की। 1994 से 2003 के दौरान अंटार्कटिक में इनमें थोड़ा ही बदलाव हुआ लेकिन इसके बाद यह तेजी से सिकुड़ती गयीं।

Trending news