पृथ्वी पर 4.1 अरब वर्ष पहले हुई थी जीवन की शुरुआत
Advertisement

पृथ्वी पर 4.1 अरब वर्ष पहले हुई थी जीवन की शुरुआत

पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत 30 करोड़ वर्ष पहले नहीं बल्कि कम-से-कम 4.1 अरब वर्ष पहले हुई थी। पूर्व के दस्तावेजों के अनुसार हमारे ग्रह पर 30 करोड़ वर्ष पहले जीवन की शुरुआत होने की बात कही गयी थी लेकिन नये अनुसंधान में नये तथ्य सामने आये हैं।

पृथ्वी पर 4.1 अरब वर्ष पहले हुई थी जीवन की शुरुआत

लॉस एंजिलिस: पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत 30 करोड़ वर्ष पहले नहीं बल्कि कम-से-कम 4.1 अरब वर्ष पहले हुई थी। पूर्व के दस्तावेजों के अनुसार हमारे ग्रह पर 30 करोड़ वर्ष पहले जीवन की शुरुआत होने की बात कही गयी थी लेकिन नये अनुसंधान में नये तथ्य सामने आये हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया - लॉस एंजिलिस (यूसीएलए) के अनुसंधानकर्ताओं की खोज में इस बात के संकेत मिले हैं कि 4.54 अरब वर्ष पहले ग्रह के अस्तित्व में आने के बाद ही जीवन की शुरुआत हो गयी थी।

अनुसंधान के सह लेखक और यूसीएलए में भू-रसायन के प्रोफेसर मार्क हैरिसन ने कहा ‘20 वर्ष पहले तक यह भ्रांति पैदा करने वाला हो सकता था..3.8 अरब वर्ष पहले जीवन का साक्ष्य मिलना हैरान कर देने वाला था।’ हैरिसन ने कहा ‘पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत लगभग तत्काल हो गयी थी। उचित अवयवों के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि जीवन की शुरुआत बहुत जल्द हो गयी थी।’ नये अनुसंधान के अनुसार आंतरिक सौर मंडल में भारी बमबारी से पहले जीवन अस्तित्व में आ गया था। इसी भारी बमबारी से करीब 3.9 अरब वर्ष पहले चंद्रमा के बड़े क्रेटरों का निर्माण हुआ था।

अनुसंधान के सह लेखक पैट्रिक बोयंके ने कहा ‘यदि इस बमबारी के दौरान पृथ्वी पर जीवन पूरी तरह समाप्त हो गया तो एक बार फिर जीवन की शुरुआत बहुत जल्द हो गयी थी।’ एलिजाबेथ बेल के नेतृत्व में किये गये इस अनुसंधान में अनुसंधानकर्ताओं ने 10,000 से अधिक जिक्रोनों का अध्ययन किया जिनका निर्माण पश्चिमी आस्ट्रेलिया की पिघली हुए चट्टानों या मैग्मा से हुआ था।

Trending news