प्लूटो के बर्फीली सतह में छिपा हो सकता है विशाल सागर
Advertisement

प्लूटो के बर्फीली सतह में छिपा हो सकता है विशाल सागर

बर्फीले बौने ग्रह प्लूटो पर विशाल सागर की मौजूदगी हो सकती है। नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान से मिले आंकड़ों के विश्लेषण से यह बात निकलकर आयी है।

प्लूटो के बर्फीली सतह में छिपा हो सकता है विशाल सागर

लॉस एंजिलिस: बर्फीले बौने ग्रह प्लूटो पर विशाल सागर की मौजूदगी हो सकती है। नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान से मिले आंकड़ों के विश्लेषण से यह बात निकलकर आयी है।

प्लूटो की सतह पर सागर का विचार नया नहीं है लेकिन अध्ययन से अब तक की सबसे विस्तृत रिपोर्ट सामने आयी है। यह इस ग्रह पर स्थित समतल भूमि स्पुटनिक प्लैनिशिया के बारे में भी कई जानकारियां उपलब्ध कराता है।

स्पुटनिक प्लैनिशिया की सतह इसके दिल के आकार के कारण प्रसिद्ध है और न्यू होराइजन की पहली तस्वीर में यह प्लूटो के ज्वारीय अक्ष के साथ जुड़ा हुआ दिखता है।

ऐसा केवल पांच प्रतिशत मामले में ही संयोगवश हो सकता है। इस अध्ययन का प्रकाशन नेचर जर्नल में हुआ है।

 

Trending news