Pokemon Go: गेमिंग के साथ फिटनेस भी- देखें वीडियो
Advertisement

Pokemon Go: गेमिंग के साथ फिटनेस भी- देखें वीडियो

पोकेमॉन गो एक मोबाइल गेम है और इसे निन्‍टैंडो कंपनी की की ओर से लॉन्‍च किया गया है। 8 जुलाई को इस गेम को अमेरिका में लॉन्च किया गया था। अमेरिका के साथ अब ये गेम आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ही उपलब्ध है। इस गेम ने लोगों को दीवाना बना दिया है। हर शख्स इस गेम को डाउनलोड करने के बाद 43 मिनट तक खेल रहा है। इस गेम को लेकर लोगों में खासा क्रेजी देखा जा रहा है।

Pokemon Go: गेमिंग के साथ फिटनेस भी- देखें वीडियो

नई दिल्‍ली : पोकेमॉन गो एक मोबाइल गेम है और इसे निन्‍टैंडो कंपनी की की ओर से लॉन्‍च किया गया है। 8 जुलाई को इस गेम को अमेरिका में लॉन्च किया गया था। अमेरिका के साथ अब ये गेम आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ही उपलब्ध है। इस गेम ने लोगों को दीवाना बना दिया है। हर शख्स इस गेम को डाउनलोड करने के बाद 43 मिनट तक खेल रहा है। इस गेम को लेकर लोगों में खासा क्रेजी देखा जा रहा है।

दूसरे मोबाइल गेम की तरह इसे आप बैठ कर नहीं खेल सकते, इसके लिए आपको अपने सोफे से उठ कर चलना पड़ेगा. दुनिया भर में लोग इसे खेलने के लिए लगातार चल रहे हैं, इसे खेलने के लिए कोई दफ्तर में चल रहा है तो कोई सड़क पर। इस गेमिंग एप की लोकप्रियता दुनियाभर में है और इसमें कई यूनिक फीचर्स हैं। बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य– यह एक तरह से दुनिया का सबसे नया फिटनेस फिनोमेना बनता जा रहा है। अन्‍य गेम के उलट इस गेम में प्‍लेयर को अगले स्‍तर तक जाने के लिए चलना पड़ता है। जाहिर है इसका बेहतर असर स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ेगा।

 

Pokemon GO को खेलने वाले लोग दफ्तरों और सड़कों पर चलते नजर आ रहे हैं और इस गेम का मजा ले रहे हैं। अमेरिका में 5 फीसदी एंड्रॉयड डिवाइस में इसे लोगों ने इंस्टॉल किया है। रोजाना यूजर्स औसतन 43 मिनट Pokemon GO खेल रहे हैं। यह वॉट्सएप और इंस्टाग्राम पर रोजाना बिताए जाने वाले समय से कहीं ज्यादा है। इस गेम को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और पोकेमॉन गो टिंडर से ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है।

देखें वीडियो :-

Trending news