अनुसंधानकर्ताओं ने एक विचित्र ‘समुद्री बिच्छू’ के जीवाश्म की खोज की है जो कि 1.5 मीटर लंबा है और इस प्रजाति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। संभव है कि 46 करोड़ वर्ष पहले ये पृथ्वी के प्रमुख बड़े शिकारी में रहे हों।
Trending Photos
वाशिंगटन : अनुसंधानकर्ताओं ने एक विचित्र ‘समुद्री बिच्छू’ के जीवाश्म की खोज की है जो कि 1.5 मीटर लंबा है और इस प्रजाति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। संभव है कि 46 करोड़ वर्ष पहले ये पृथ्वी के प्रमुख बड़े शिकारी में रहे हों।
जीवाश्म की खोज अमेरिका के लोवा में की गई है और यह समुद्रीय बिच्छुओं की अब तक की सबसे ज्ञात पुरानी प्रजाति है जो कि विलुप्त हो गई है।
अनुसंधानकर्ताओं ने इस नयी प्रजाति का नाम पेंटेकोपटेरस डिकोराहेनसिस रखा है।
अमेरिका के येल विश्वविद्यालय के जेम्स लैंसडेल ने कहा, ‘नई प्रजाति बहुत ही विचित्र है। तैरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इसका पैर और उसके सिर का आकार अनूठा है। इसके साथ ही काफी बड़ा भी है क्योंकि ये डेढ़ मीटर लंबा है।