गगन नारंग ने 2008 आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर स्वर्ण पदक जीता। नारंग ने क्वालीफाई दौर में 600 अंक और अंतिम दौर में 103.5 अंक जुटाए। इस तरह उन्होंने कुल 703.5 अंक जुटाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। नारंग ने आस्ट्रिया के एफ. थॉमस का रिकॉर्ड तोड़ा, थॉमस ने यह रिकॉर्ड स्पेन में 2006 में खेले गए विश्व कप फाइनल में बनाया था। नारंग की तरह ही निशानेबाज आर. सोढ़ी से भी पदक की उम्मीद है। सोढ़ी ने वर्ष 2011 में विश्व कप खिताब बरकरार रखने वाले पहले भारतीय बने हैं। लंदन ओलम्पिक में वह भी अपने शानदार प्रदर्शन से सबकों चौंका सकते हैं।
|