मैदान पर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की छींटाकशी पर नाराजगी जताने के एक दिन बाद भारतीय उप कप्तान विराट कोहली आज एक बार फिर मिशेल जानसन को निशाना बनाते नजर आए और उन्होंने घरेलू टीम के इस तेज गेंदबाज को संभवत: उस समय कुछ कहा जब वह आउट होकर वापस लौट रहा था।
Trending Photos
मेलबर्न : मैदान पर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की छींटाकशी पर नाराजगी जताने के एक दिन बाद भारतीय उप कप्तान विराट कोहली आज एक बार फिर मिशेल जानसन को निशाना बनाते नजर आए और उन्होंने घरेलू टीम के इस तेज गेंदबाज को संभवत: उस समय कुछ कहा जब वह आउट होकर वापस लौट रहा था।
यह घटना आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 68वें ओवर में हुई जब मोहम्मद शमी ने जानसन को आउट किया। इसके बाद कोहली को बल्लेबाज को कुछ कहते हुए देखा गया। वापस लौटते हुए जानसन ने भी कुछ कहा लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कोहली को कुछ कहा या अंपायर से शिकायत की क्योंकि दोनों मैदानी अंपायरों ने बात में भारतीय उप कप्तान के साथ बात की।
आस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी कुल बढ़त को 326 रन तक पहुंचा दिया है और तीसरा टेस्ट रोमांचक अंत की ओर बढ़ रहा है। मैदान पर हमेशा आक्रामक रवैया दिखाने वाले कोहली ने कल कहा था कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के उन्हें ‘बिगडै़ल लड़का’ कहने से उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और करियर की सर्वश्रेष्ठ 169 रन की पारी खेली।