अजहर ने धोनी को हटाने पर पुणे सुपरजाइंट्स की आलोचना की बताया ‘अपमानजनक’
Advertisement

अजहर ने धोनी को हटाने पर पुणे सुपरजाइंट्स की आलोचना की बताया ‘अपमानजनक’

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान पद से हटाने के तरीके पर इस फ्रेंचाइजी की कड़ी आलोचना की और इसे ‘अपमानजनक’ करार दिया।

फाइल फोटो

नयी दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान पद से हटाने के तरीके पर इस फ्रेंचाइजी की कड़ी आलोचना की और इसे ‘अपमानजनक’ करार दिया।

अजहरूद्दीन ने एक मीडिया हाइस से बातचीत में कहा, ‘जिस तरीके से यह फैसला किया गया वह तीसरे दर्जे का और अपमानजनक था। धोनी भारतीय क्रिकेट का हीरा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में पिछले आठ-नौ वर्षों में हर टूर्नामेंट जीता है और यहां तक कि फ्रेंचाइजी यह कह सकती हैं कि वे अपने पैसों से टीम चला रहे हैं, क्या उन्हें धोनी को कप्तानी से हटाने से पहले उनका कद और रूतबा नहीं देखना चाहिए था। पूर्व क्रिकेटर होने के कारण मुझे इस पर गुस्सा आया और मैं इससे दुखी हूं।’

धोनी के स्थान पर आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान स्टीव स्मिथ को पुणे ने कप्तान नियुक्त किया है। इससे धोनी का अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों में कप्तानी पारी समाप्त हो गयी। पुणे पिछले सत्र में आठ टीमों के बीच सातवें स्थान पर रहा था और अजहर ने कहा कि इसकी सारा दोष धोनी को देना सही नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘अगर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो कप्तान क्या करेगा। यदि धोनी अच्छा और प्रेरणादायी कप्तान नहीं होता तो क्या वह दो आईपीएल खिताब जीत पाता।’ 

 

 

    

Trending news